{"_id":"646e4e482d764038d200a116","slug":"shoddy-repairs-exposed-highway-again-turned-into-potholes-ambedkar-nagar-news-c-13-1-253177-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घटिया मरम्मत की खुली पोल, हाईवे फिर गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घटिया मरम्मत की खुली पोल, हाईवे फिर गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा से रायबरेली तक नेशनल हाईवे पर की गई घटिया मरम्मत की पोल खुलने लगी है। लंबी कवायद के बाद बीते दिनों सड़क की मरम्मत तो कराई गई, लेकिन उन्हीं जगहों पर फिर से गड्ढे होने लगे हैं। अब इसका खामियाजा हाईवे से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग को गड्ढामुक्त करने के नाम पर बीते दिनों निभाई गई फर्ज अदायगी अब यात्रियों पर फिर से भारी पड़ने लगी है। दो माह पहले गड्ढों को भरने के नाम पर महज लीपापोती कर के सड़क चमका दी गई। मानक का ध्यान न रखने से कुछ ही दिनों में गिट्टियां बाहर फैल गईं हैं और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे ज्यादा गड्ढे अकबरपुर नगर के बाहरी मार्ग पर हैं। बुधवार को एनएच-128 पर बने बसखारी मार्ग स्थित नेवतरिया एप्रोच मार्ग से भिखारीपुर तक जायजा लिया गया तो एप्रोच मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिला। वहीं मुख्य मार्ग पर लगभग साढ़े तीन किमी. में दर्जनों गड्ढे मिले।
मार्ग बना ब्लैक स्पॉट, फिर भी लापरवाही
एनएच-128 पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसका एक बड़ा कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मार्ग भी है। हादसे को देखते हुए गौहन्ना चौराहे को हॉट स्पॉट तो भिखारीपुर तिराहा को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। इसके बावजूद इन दोनों ही स्थानों पर हादसों को रोकने को लेकर कोई भी व्यवस्था एनएचएआई द्वारा नहीं की गई है। जो रेडियम पट्टिका लगी है वह भी खराब हो चुकी है। डिवाइडर तो हैं लेकिन वह भी क्षतिग्रस्त हैं। नतीजा यह है कि इन दोनों ही स्थानों पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
ट्रक बाईलेन भी है क्षतिग्रस्त
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारु आवागमन के लिए ट्रक बाईलेन तो बना है लेकिन वह भी गड्ढों में तब्दील हो चुका हैं। ट्रक बाईलेन के निकट स्थापित शौचालय व स्नान घर भी लगभग निष्प्रयोज्य है। ऐसे में ट्रक चालकों को नहाने व शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ट्रक चालक अरुण यादव ने कहा कि ट्रक खड़ा करने में तो दिक्कत नहीं है लेकिन जरूरी व्यवस्था नहीं है। इससे समस्या होती है। ट्रक चालक रोशन अली, विजय चौहान व हीरालाल ने कहा कि ट्रक बाईलेन के दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे हैं। ऐसे में ट्रक को दूसरी लेन में सावधानी से ले जाना पड़ता है।
एप्रोच मार्ग भी क्षतिग्रस्त
एनएच-128 पर दो स्थानों पर एप्रोच मार्ग बनाए गए हैं। एक बसखारी मार्ग पर नेवतरिया के निकट जबकि दूसरा मालीपुर मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के निकट है। दोनों ही एप्रोच मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। इन पर बड़े-बड़े गड्ढे उत्पन्न हो गए हैं। इन गड्ढों के चलते अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और लोग गिरकर घायल भी होते रहते हैं। जिम्मेदारों से समय-समय पर शिकायत होती है लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
लिखा गया है पत्र
एनएच-128 को पूरी तरह से गड्ढामुक्त करने के लिए एनएचएआई को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। - डॉ. सदानंद गुप्ता, एडीएम