{"_id":"66d897b9093fdd5b7305f7ad","slug":"shivbaba-dham-road-construction-started-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-120660-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवबाबा धाम : सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवबाबा धाम : सड़क का निर्माण शुरू
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर के पास स्थित पवित्र शिवबाबा धाम परिसर शीघ्र ही दूधिया प्रकाश से जगमग नजर आएगा, साथ ही चारों तरफ रंगबिरंगे फूलों के पौधे भी नजर आएंगे। वंदन योजना के तहत लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से परिसर का कायाकल्प शुरू हो गया है। परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुचारु आवागमन के लिए सीसी रोड का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।
धार्मिक स्थलों के कायाकल्प का बीते दिनों ही शासन ने निर्णय लिया था। इसके तहत अकबरपुर नगर के पास स्थित पवित्र शिवबाबा धाम को भी इसमें शामिल किया गया था। इसी क्रम में वंदन योजना के तहत लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड, नई बेंच, प्रकाश के साथ ही कई अन्य प्रकार के काम कराए जाएंगे। मालूम हो कि पवित्र शिवबाबा धाम लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजन-अर्चन करते हैं। प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को मेले का आयोजन होता है। इसमें न सिर्फ अकबरपुर बल्कि इर्द-गिर्द के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बीते कुछ वर्षों से यहां प्रतिदिन वैवाहिक आयोजन भी होते हैं।
इसी को देखते हुए ही पवित्र शिवबाबा धाम के कायाकल्प का काम प्रारंभ हो गया है। मौजूदा समय में परिसर में सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। शीघ्र ही परिसर में लगभग डेढ़ दर्जन हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इनके लिए गड्ढे खोद जाने शुरू हो गए हैं। परिसर में रंगबिरंगे फूल के साथ ही छायादार पेड़ भी लगाए जाएंगे। महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि परिसर के कायाकल्प का कार्य शुरू हो गया है। यहां एक बहुउद्देशीय हाॅल भी तैयार हो रहा है।