{"_id":"6abfe83eda1d15bfd60236c0","slug":"342-jal-jeevan-mission-schemes-incomplete-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-166133-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जल जीवन मिशन की 342 योजनाएं अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जल जीवन मिशन की 342 योजनाएं अधूरी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1573 गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाने की कवायद के बीच 342 पेयजल योजनाएं अभी अधूरी हैं। 571 ओवरहेड टैंक (ओएचटी) के लक्ष्य में 353 का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं 229 पेयजल योजनाएं पूरी होने के बाद ओएंडएम को हस्तांतरित की जा चुकी हैं। वर्तमान में 1009 गांवों में जलापूर्ति हो रही है।
बृहस्पतिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम ईशा प्रिया ने अधूरे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत को लेकर भी उन्होंने सख्ती दिखाई। दोनों कार्यदायी फर्मों के प्रोजेक्ट मैनेजरों को अभियान के तहत क्षतिग्रस्त सभी सड़कों का शत-प्रतिशत पुनर्स्थापन कराने को कहा। गुणवत्ता से समझौता न करते हुए 10 नवंबर तक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में आईजीआरएस और जल जीवन मिशन हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। सीडीओ वैभव मिश्रा ने शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर संतुष्टि सुनिश्चित करने को कहा। 92 ओवरहेड टैंकों के शेष कार्य अक्तूबर के अंत तक पूरे कर उन्हें क्रियाशील कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
धनतेरस पर जिले के 50 गांवों में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम कराने की तैयारी है। एक्सईएन कमलाशंकर ने बताया कि जल जीवन मिशन की शिकायतें और सड़क मरम्मत संबंधी समस्याएं ‘जल सारथी’ एप पर दर्ज की जा सकेंगी। शिकायतकर्ता मौके का वीडियो भी अपलोड कर सकेगा। बैठक में सहायक अभियंता नितेंद्र पांडेय, अभिषेक वर्मा, जेई धर्मेंद्र प्रसाद, मुसीबत अली व मिथुन चक्रवर्ती मौजूद रहे।