फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lekhpals will boycott 'Samadhan Diwas' today.

Ambedkar Nagar News: आज समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे लेखपाल

Fri, 02 Oct 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals will boycott 'Samadhan Diwas' today.
अंबेडकरनगर/जलालपुर। मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बहिष्कार से आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि लेखपाल संवर्ग की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए संघ पिछले दस वर्षों से संघर्ष कर रहा है। 14 सितंबर को ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर प्रदेशभर में 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्का कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन

संघ की प्रमुख मांगों में प्रारंभिक वेतनमान और 2800 ग्रेड पे देने, वेतन विसंगति दूर करने, आठ वर्षों से लंबित अंतर मंडलीय स्थानांतरण कराने, दो वर्षों से लंबित पदोन्नति सूची जारी करने और 16 वर्षों से भत्तों में बढ़ोतरी न होने का मुद्दा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के कार्यक्रम के अनुसार तीन अक्तूबर को लेखपाल संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरना देंगे। आठ अक्तूबर को तहसील प्रशासन के व्हाट्सएप समूह से बाहर निकलकर आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, वरासत रिपोर्ट, फार्मर रजिस्ट्रेशन व सत्यापन समेत ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार होगा। 10 अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में कार्य करेंगे।

12 अक्तूबर को तहसील व जिला मुख्यालयों पर रक्तदान शिविर, 14 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली के बाद डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। 17 से 23 अक्तूबर तक तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार व धरना होगा। इसके बाद 24 अक्तूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed