{"_id":"65e9f6c061e5ee351b04ce37","slug":"shiv-temple-will-echo-today-with-the-chants-of-har-har-mahadev-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-112003-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारों से आज गूजेंगे शिवमंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारों से आज गूजेंगे शिवमंदिर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर । महाशिवरात्रि पर्व का उल्लास एक दिन पहले ही जिले में चहुंओर दिखा। पूरे दिन पूजा सामग्रियों की खरीदारी करने वालों से बाजार गुलजार रहे। लोगों ने बेलपत्र, धतूरा, गन्ना समेत अन्य पूजा सामग्रियों की खरीदारी की। इसके साथ ही शिवमंदिरों व शिवालयों की साफ-सफाई, रंगरोगन के साथ ही साज सजावट का काम भी एक दिन पहले पूरा हो गया। इस बीच पर्व के मौके पर जगह जगह निकलने वाली शिव बरात को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी हो गई।
अकबरपुर नगर के शहजादपुर, अयोध्या मार्ग व बस स्टेशन क्षेत्र में जगह-जगह पर्व से संबंधित सामग्रियों की सजी दुकानों पर बृहस्पतिवार को पूरे दिन खरीदारों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने बेल पत्र, धतूरा, जौ, बेर समेत अन्य पूजा सामग्रियों की खरीदारी की। इसके अलावा बसखारी, कटेहरी, जलालपुर, टांडा, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, रामनगर, भीटी, महरुआ समेत अन्य क्षेत्रों की बाजार भी पूरे दिन खरीदारों से गुलजार रहे।
इस बीच विशेष पूजन-अर्चन के लिए एक दिन पहले ही शिवमंदिर व शिवालय सजकर तैयार हो गए। अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा के महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए साफ-सफाई व साज सजावट का काम एक दिन पहले की पूरा कर लिया गया। अकबरपुर नगर के पुरानी तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने बताया कि हवन पूजन के साथ ही नौ मार्च को भंडारे का आयोजन होगा। इसी प्रकार जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों व शिवालयों को पर्व को देखते हुए एक दिन पहले बृहस्पतिवार को पूरी तरह से तैयार कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जगह-जगह निकलेगी शिव बरात
महाशिवरात्रि पर्व पर जिले में जगह जगह शिव बरात निकलेगी। टांडा के छज्जापुर में भगवान शिव, मां पार्वती व भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसके साथ ही शिव बरात भी निकलेगी। अकबरपुर नगर के शहजादपुर में शुक्रवार शाम धार्मिक जागरण का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। इसके अलावा बसखारी, जलालपुर, भीटी, जहांगीरगंज, शुकुलबाजार समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह शिव बरात निकलेगी।