फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shiv Baraat will take place on Mahashivaratri

अम्बेडकरनगर: महाशिवरात्रि पर निकलेगी शिव बरात

Thu, 16 Feb 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 16 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shiv Baraat will take place on Mahashivaratri
अंबेडकरनगर। टांडा में श्री झारखंड नाथ महादेव मंदिर झारखंडी छज्जापुर में महाशिवरात्रि पर शनिवार को भव्य शिव बरात निकलेगी। साथ ही मंदिर परिसर में मेला लगेगा। इसे देखते हुए मंदिर का रंगरोगन कर रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है। महाशिवरात्रि पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे।
विज्ञापन

सरयू नदी के किनारे स्थित श्री झारखंड नाथ महादेव मंदिर झारखंडी छज्जापुर नगर की प्राचीन धरोहरों में से एक है। इस पुराने एवं ऐतिहासिक मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 1905 में नगरवासियों के सहयोग से हुआ था। मंदिर में लगे शिलालेख से पता चलता है कि इसका निर्माण लाला नारायण दास अग्रवाल के वंशाजों ने कराया था। मंदिर भवन की नक्काशी भी उसकी प्राचीनता को बयां करती है।
विज्ञापन

किवदंती है कि पहले यहां घना जंगल था। इसी जगह पर काम करते समय मजदूरों का फावड़ा मिट्टी के नीचे दबे शिवलिंग से टकरा गया। इससे शिवलिंग से खून निकलने लगा। पूजन के बाद रक्तस्राव बंद हुआ। मान्यता है कि आज भी शिवलिंग पर फावड़े का निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के व्यवस्थापक पूर्व सभासद आनंद अग्रवाल बताते हैं कि यहां महाशिवरात्रि पर सैकड़ों वर्ष से मेले का आयोजन होता आ रहा है। शिव बरात में भी नगरवासी पूरे उल्लास के साथ शामिल होते हैं। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हरितालिका जीत, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कांवरियाें के स्वागत, हनुमान जयंती, देव दीपावली व अन्य मौके पर यहां भव्य आयोजन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed