फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shiv Baba's children dominate the competition

प्रतियोगिता में शिवबाबा के बच्चों का दबादबा

Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shiv Baba's children dominate the competition
अंबेडकरनगर। बहोरिकपुर न्याय पंचायत के परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को आयोजित हुई। शिवबाबा स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन कर किया। न्याय पंचायत स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में शिवबाबा कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं का दबादबा रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक वर्ग रेस में शिवबाबा के सनी, दुर्गेश विश्वकर्मा व अरियौना के करन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में शिवबाबा की गरिमा प्रथम, बैरमपुर बरवां की रागिनी द्वितीय व शिवबाबा की संजू तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर बालक वर्ग में बैरमपुर बरवां के आकाश प्रथम स्थान पर रहे, जबकि शिवबाबा के दुर्गेश विश्वकर्मा को दूसरा व बैरमपुर के अनुराग को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग 100 मीटर में शिवबाबा की गरिमा प्रथम, शिवबाबा की संजू व गोविंद गनेशपुर की सौम्या को प्रथम, द्वितीय व तृृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

जूनियर स्तर की 100 मीटर बालक वर्ग में शिवबाबा के छात्रों का दबदबा रहा। छात्र शिवा, शंभू व साहिल को पहला, द्वितीय व तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में शिवबाबा की सोनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि यहीं की दीपिका व सबिता को दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर में शिवबाबा के शिवा व शंभू को पहला जबकि यहीं के शंभू व सूरज को दूसरा व तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में शिवबाबा की सोनम, सबिता व दीपिका को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राथमिक व जूनियर वर्ग की गोलाफेंक प्रतियोगिता में शिवबाबा के छात्र-छात्राओं का दबादबा रहा। प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में शिवबाबा को पहला तो अरियौना को दूसरा स्थान मिला।

एआरपी डीपी सिंह व जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद हसन ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संचालन व्यायाम शिक्षक सुधीर चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर शिक्षक राकेश कुमार, विभा सिंह, रेखा पांडेय, रीता देवी, अमिता वर्मा, साधना उपाध्याय, निशा देवी व सालिकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed