फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shaurya topped in high school and Rishabh in Inter

Ambedkar Nagar News: हाईस्कूल में शौर्य तो इंटर में ऋषभ ने मारी बाजी

Fri, 12 May 2023 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Shaurya topped in high school and Rishabh in Inter
अंबेडकरनगर। सीबीएसई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए। हाईस्कूल में शौर्य गुप्त 98.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में अव्वल रहे तो वहीं इंटर में 98 प्रतिशत अंक के साथ ऋषभ श्रीवास्तव ने टॉप किया। परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों से लेकर घरों तक मेधावियों का सम्मान किया गया। टॉपर्स छात्र-छात्राओं ने आईएएस व आईपीएस बनने के अलावा जज, डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना संजो रखा है।
विज्ञापन

सीबीएसई के बहुप्रतीक्षित नतीजे शुक्रवार को घोषित होते ही मेधावियों में खुशी देखने को मिली। पिछले तीन-चार दिनों से यह उम्मीद जताई जा रही थी कि परिणाम जल्द ही घोषित होंगे। अन्तत: शुक्रवार दोपहर करीब पहले एक दर्जन स्कूलों के इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित हुए। उसके थोड़ी ही देर बाद हाईस्कूल के भी परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें हाईस्कूल के नतीजों में डालिम्स सनबीम स्कूल एनटीपीसी के छात्र शौर्य गुप्त ने जिला टॉप किया। शौर्य का स्कूल प्रबंधन ने मुुंह मीठा कराया और उन्हें सम्मानित भी किया। शौर्य का सपना इंजीनियर बनना है। उनके पिता जयप्रकाश गुप्त एनटीपीसी में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में तक्षशिला एकेडमी अकबरपुर के छात्र ऋषभ श्रीवास्तव ने जनपद टॉप किया। उन्हें 98 प्रतिशत अंक हासिल हुए। अकबरपुर नगर के शास्त्रीनगर निवासी ऋषभ के पिता राजेश श्रीवास्तव कचहरी अकबरपुर में फोटोकॉपी की दुकान करते हैं। कोटा में रहकर तैयारी कर रहे ऋषभ ने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनना है। इसी के लिए वह कोटा में रहकर कोचिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच नतीजे घोषित होने के बाद अलग-अलग विद्यालयों में मेधावियों के सम्मान का दौर चला। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने एकत्र होकर खुशी का इजहार किया। घरों व स्कूलों में मेधावियों का मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed