{"_id":"66bce7aeef5efddc3e00a3b2","slug":"sharda-canal-overflowed-ten-bighas-of-crops-submerged-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-119743-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शारदा नहर उफनाई, दस बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शारदा नहर उफनाई, दस बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र जलालपुर के रफीगंज, चितईपट्टी होते हुए पिंडोरिया जाने वाली शारदा सहायक नहर की सफाई न होने से बुधवार को नहर का पानी ओवर फ्लो होकर बहने लगा। इससे तीन दर्जन से अधिक किसानों की लगभग दस बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों ने इसे लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि यदि समय रहते बेहतर ढंग से सफाई कर दी गई होती तो इस प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ता।
शारदा सहायक नहर की समुचित साफ-सफाई न होने का खामियाजा बुधवार को ग्रामीणों को भुगतना पड़ा। दरअसल रफीगंज बड़ी नहर से चितई पट्टी होते हुए पिंडोरिया जाने वाली शारदा सहायक नहर की समुचित साफ-सफाई लंबे समय से नहीं की गई है। आलम यह है कि न सिर्फ नहर में बड़ी बड़ी जंगली घास उग आई हैं बल्कि जलकुंभी भी नहर में एकत्र हो गई है।
नतीजा यह है कि पानी का बहाव सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा। मालूम हो कि संबंधित नहर से लवइया, हाफिजपुर, नवतारा, फुलवारी, बीबीपुर, करीमनगर, पाभीपुर, पिंडोरिया, सीता घाट समेत एक दर्जन से अधिक गांव से होती हुई आजमगढ़ जनपद में प्रवेश करने वाली संबंधित नहर से बड़ी संख्या में किसान सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन
नहर की बेहतर साफ सफाई न होने से एक तरफ जहां बहाव तेज नहीं हो रहा तो वहीं इससे निकलने वाली माइनर के टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा। नतीजा यह है कि पानी आगे न बढ़ने से जगह जगह ओवर फ्लो होकर नहर से बाहर पानी बहने लगा। इससे लगभग दस बीघाधान की फसल जलमग्न हो गई। पिंडोरिया के अवध बिहारी, फुलवरिया के प्रधान गिरीश कुमार ने कहा कि लंबे समय से नहर की बेहतर ढंग से साफ सफाई कराए जाने की मांग की जा रही है लेकिन इसके लिए कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। अभी तो धान की फसल को नुकसान नहीं है लेकिन यदि लंबे समय तक खेत में पानी बना रहा तो फसल के बर्बाद होने की संभावना है। हाफिजपुर के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि इसकी सूचना जिम्मेदारों को दी भी गई लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।