फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shailputri, the first form of Maa Durga, was worshiped

Ambedkar Nagar News: मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की हुई आराधना

Tue, 09 Apr 2024 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Shailputri, the first form of Maa Durga, was worshiped
अंबेडकरनगर। मां दुर्गा के जयकारों के बीच मंगलवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। घरों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र पर्व के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चन का दौर सुबह से ही प्रारंभ हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। अकबरपुर के अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में सुबह व शाम दोनों समय आरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भागीदारी की।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने बताया कि सोमवार देर शाम ही मंदिर में कलश की स्थापना कर दी गई। मंगलवार को दोनों समय आरती हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। अकबरपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय के निकट स्थित मां दुर्गा मंदिर के पुजारी माधव प्रसाद त्रिपाठी व दोस्तपुर रोड स्थित काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास ने कहा कि पूरे दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर माथा टेका। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जलालपुर, भीटी, आलापुर, रामनगर, बसखारी, कटेहरी, हजपुरा समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इससे पूरे दिन देवी मंदिर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजते रहे। इस बीच नौ दिन का व्रत रखने वालों ने ज्यादातर अपने-अपने घरों में ही कलश की स्थापना कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed