{"_id":"68f27c7c0519ebbb7303c0a9","slug":"seven-samples-including-khoya-and-paneer-were-filled-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-143938-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खोवा, पनीर समेत सात नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खोवा, पनीर समेत सात नमूने भरे
Fri, 17 Oct 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर स्थित एक मिठाई निर्माण इकाई का निरीक्षण करते खाद्य विभाग के अधिकारी।
अंबेडकरनगर। दिवाली पर खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से लगातार दुकानों पर छापा मारा जा रहा है।
शुक्रवार को विभाग की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों में अभियान चलाया। इसमें अकबरपुर के शहजादपुर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिस पर संदेह मिलने पर मिठाइयां, खोवा, पनीर के सात नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने टांडा रोड स्थित होटल द वैभव से पनीर, होटल अविरल पैलेस से खोवा, अकबरपुर के महानगर कालोनी में अमृत भोग स्वीट्स निर्माण इकाई से गुलाब जामुन, न्यू निरंकार साहू मिष्ठान भंडार गांधी चौक शहजादपुर के यहां से कलाकंद,मौसम बहार स्वीट्स के यहां से बूंदी लड्डू व पटेलनगर स्थित बंगाल स्वीट्स से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया लिया गया है।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश, अमित कुमार पांडेय, दिनेश कुमार राय, चंद्रप्रकाश यादव, नसीम खान व संतोष कुमार वर्मा रहे। सहायक आयुक्त (खाद्य) श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मिलावटखोरी को लेकर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।