{"_id":"574c81984f1c1b3f3f1098d4","slug":"seven-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्ध समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्ध समेत सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 30 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना के घायल यवुक।
- फोटो : अमर उजाला
मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत भेलहरा गांव निवासी रामअधार (70) पुत्र घमंडी सोमवार दोपहर बाद गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी रामअभिलाख (40) लौटू सोमवार सुबह बाइक से जहांगीरगंज जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत चितौना गांव निवासी संतराम (24) पुत्र रामलाल सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत अमौली गांव निवासी फेंकू पुत्र कलपू रविवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से गांव जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया यगा।
उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत लालापुर गांव निवासी प्रवेश (18) पुत्र त्रिभुवन सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, टांडा थाना अंतर्गत पिपरी गांव निवासी अंगद (21) पुत्र आत्माराम रविवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भीटी थाना अंतर्गत बेनीपुर गांव निवासी कुलदीप (25) पुत्र सतीराम सोमवार सुबह बाइक से भीटी जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।