फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven day Ramlila going on in Silavat village

सिलावट गांव में चल रही सात दिवसीय रामलीला

Tue, 18 Oct 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Seven day Ramlila going on in Silavat village
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिलावट गांव में चल रही सात दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन कलाकारों ने ताड़का वध, सीता स्वयंवर आदि प्रसंगों का मंचन किया। इस दौरान ताड़का वध व सीता स्वयंवर में कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर दर्शक झूम उठे। इस दौरान धनुष के टूटने पर क्रोध में पहुंचे परशुराम व लक्ष्मण का संवाद भी सभी को बहुत भाया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि राक्षसों के उत्पात से परेशान गुरु विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राम व लक्ष्मण को अपने साथ लेकर आते हैं। कुटी पर जाते समय रास्ते में ही राम ताड़का राक्षस का वध करते हैं। इसके बाद निमंत्रण पर गुरु विश्वामित्र राम लक्ष्मण के साथ मिथिला जाते हैं। दोनों भाई गुरु की आज्ञा पर जनक वाटिका से पुष्प चुनने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

उसी समय सीता भी अपनी सहेलियों के साथ गौरी पूजन के लिए वाटिका पहुंचती हैं। इस दौरान वह मन ही मन राम को अपना वर भी चुन लेती हैं। सीता स्वयंवर के मंचन में शिव धनुष टूटने के साथ ही पूरा पंडाल जै श्रीराम के जयघोष से गूंजने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में शिव धनुष को टूटा देखकर क्रोधित परशुराम व लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद भी दर्शकों को बहुत भाया। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक विजय कुमार पांडेय, अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, निर्देशक हंसराज सिंह आदि ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed