{"_id":"67c49f875be88be9b609d42e","slug":"service-of-district-coordinator-construction-will-be-ended-works-will-be-audited-ambedkar-nagar-news-c-91-slko1001-130461-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला समन्वयक निर्माण की सेवा होगी समाप्त, कार्यों का होगा ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला समन्वयक निर्माण की सेवा होगी समाप्त, कार्यों का होगा ऑडिट
Sun, 02 Mar 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में डॉरमेट्री निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। खुलासा होने पर सीडीओ ने जिला समन्वयक निर्माण की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की है। साथ ही निर्माण कार्यों का ऑडिट कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
गत वर्ष शासन की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अकबरपुर में डॉरमेट्री बनाए जाने की संस्तुति मिली थी। कार्य के सत्यापन व गुणवत्ता निर्धारित करने के लिए समिति बनाई गई। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, जिला समन्वयक निर्माण को शामिल किया गया। वहीं तकनीकी जांच के लिए लोक निर्माण व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जिम्मेदारी दी गई। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बीती 16 फरवरी को कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें निर्माण कार्य मानक के विपरीत पाया गया। इसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजकर कार्यों का तकनीकी परीक्षण कराया।
जांच में पहली किस्त 18.33 लाख में से 7.33 लाख धन जारी होना पाया गया। मौके पर प्रयोग की जा रही ईंट मानक के अनुरूप नहीं मिली। निर्माणाधीन सीढ़ी के कंकरीट में प्रयोग की गई सामग्री भी मानक अनुरूप नहीं थी। उपयोग की जा रही सरिया 12 एमएम के साथ 10 एमएम भी मिलाई गई। 10 एमएम की चार सरिया के स्थान पर दो सरिया प्रयोग की गई है। सीडीओ ने बताया कि जिला समन्वयक को निर्माण कार्य का सत्यापन करने का जिम्मा सौंपा गया है, लेकिन कार्यों में लापरवाही बरती गई। कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माणाधीन व निर्मित भवन का तकनीकी ऑडिट कराने के साथ जिला समन्वयक निर्माण की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की संस्तुति की गई है।