फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Semhariya crossing is becoming a black spot

Ambedkar Nagar News: ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा सेम्हरिया चौराहा

Tue, 16 May 2023 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Semhariya crossing is becoming a black spot
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनएच-233 मार्ग पर स्थित सेम्हरिया चौराहा ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। सड़क के किनारे स्थित ढाबों के पास पार्किंग की सुविधा न होने से बड़े वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। इससे फोरलेन सड़क इस क्षेत्र में टू लेन से भी कम हो जाती है। इससे यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

सरयू नदी के कलवारी पुल से सेम्हरिया टांडा से होकर आजमगढ़ होते हुए एनएच-233 वाराणसी को जाती है। सेम्हरिया के पास टांडा मया मार्ग इसे काट रहा है। इसके चलते सेम्हरिया पर बड़ा चौक बना है। यहां पर दर्जनों ढाबा व अन्य तरह की दुकानें हैं। हाईवे मार्ग होने के चलते बड़े वाहनों का काफी दबाव रहता है। चौराहे के ईद-गिर्द बड़ी संख्या में ढाबे संचालित हैं। इससे यहां ट्रक व अन्य बड़े वाहन बड़ी संख्या में खड़े रहते हैं। इसी वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसों को रोकने के लिए यहां पर पुलिस या फिर यातायात विभाग द्वारा कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय जयप्रकाश वर्मा, अशोक वर्मा, सुधीर कुमार, रामबहादुर, लालबहादुर पाल, जगदीश प्रसाद मौर्य, सीताराम, संतोष धुरिया व सालिकराम ने कहा कि आए दिन हादसे होने के बावजूद इस समस्या से निजात दिलाने की जरूरत नहीं महसूस की जा रही है। उपसंभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी भी कभी यहां दिखाई नहीं पड़ते। एनएच मार्ग पर मनमाने तरीके से हो रही इस गलत पार्किंग का रोके जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द चलेगा अभियान
सड़क पर यदि कहीं गलत पार्किंग हो रही हो तो उसे हटवाया जाएगा। कहीं मनमानी हो रही है तो कार्रवाई भी की जाएगी। वाहन को निर्धारित स्थल पर ही पार्किंग का निर्देश है। - वीडी मिश्र, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed