फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   scraps in wards, patient in corridor

वार्डो में कबाड, मरीज गलियारे में

Sun, 20 Sep 2015 10:41 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
इससे चिकित्सालय प्रशासन की मनमानी तथा मरीजों के हितों को लेकर बेफिक्री का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। मरीजों व तीमारदारों का कहना है कि यदि इन बड़े बड़े हाल में बेड की व्यवस्था कर दी जाए, तो गलियारे में बेड लगाने का जरूरत ही नही पड़ेगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन व स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी के गृहजनपद स्थित जिला अस्पताल का ही हाल बेहाल है। यहां न तो मरीजों को समुचित इलाज की सुविधा मिल पा रही है और न ही अन्य व्यवस्था। जनप्रतिनिधियों व अस्पताल प्रशासन को वार्डों में मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर बेड बढ़ाने की सुध नहीं है। मरीजों का इलाज गलियारे में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अस्पताल भवन में तीन बड़े बड़े ऐसे कक्ष नजर आए, जहां समूचे अस्पताल का कबाड़ भरा हुआ था। इन कक्षों का प्रयोग पूर्व में रसोईघर व वाशरूम के रूप में किया जाता था। विस्तारीकरण के बाद बने नए भवन में रसोईघर व वाशरूम स्थानांतरित हो जाने के चलते इस प्रकार के तीन कक्ष खाली हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि अस्पताल प्रशासन चाहता, तो इन तीनों कमरों में बेड लगाकर अस्थाई वार्ड का रूप दिया जा सकता है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसा किया जाए, तो उन मरीजों व उनके तीमारदारों को राहत मिल सकती है, जिनके बेड गलियारे में लगाए गए हैं।

तीमारदार मनोज व संतराम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन को तो जैसे मरीजों व उनके तीमारदारों की कोई सुध ही नहीं है। कहा कि वार्ड में बेड की व्यवस्था किए जाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


प्रभारी सीएमएस डा. केएस पाण्डेय ने बताया कि पुराने भवन के वार्ड नंबर एक व दो को जब बंद किया गया, तो उसका समूचा सामान इन तीनों कक्षों में रखवा दिया गया। मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्हें कोई कठिनाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed