{"_id":"60afda398ebc3e89985743b2","slug":"scramble-between-the-village-head-and-the-member-in-the-first-meeting-itself-ambedkar-nagar-news-lko579847695","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बैठक में ही ग्राम प्रधान व सदस्य में हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बैठक में ही ग्राम प्रधान व सदस्य में हुई हाथापाई
विज्ञापन
जलालपुर। भियांव विकास खंड के महमूदपुर गांव की सरकार की पहली बैठक में ही गुरुवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व एक सदस्य के बीच जमकर हाथापाई हुई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने लेागों को समझा कर मामला शांत कराया।
भियांव विकास खंड के महमूदपुर गांव में गुरुवार को सचिव सर्वेश मौर्य की अध्यक्षता में खुली बैठक हो रही थी। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान दीपक सिंह गांव में विकास कार्यों को लेकर कार्य योजना के बारे में जानकारी दे रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच निर्माण समिति के अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर ग्राम पंचायत सदस्य रवि सिंह से विवाद हो गया। कहासुनी के बीच हाथापाई होने लगी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
अध्यक्षता कर रहे सचिव ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच सूचना पर जैतपुर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और समझा कर मामला शांत करा दिया। एसओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। उधर, सचिव सर्वेश मौर्य ने बताया कि बैठक सुचारु रूप से संपन्न हुई थी। बैठक के बाद कुछ कहासुनी हुई थी, लेकिन मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई।