फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Schools were buzzing, children were welcomed after being vaccinated

Ambedkar Nagar News: गुलजार हुए स्कूल, टीका लगाकर बच्चों का किया स्वागत

Wed, 02 Jul 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Schools were buzzing, children were welcomed after being vaccinated
कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जमऊपुर में तिलक लगाकर स्वागत करते ​शिक्षक।
अंबेडकरनगर। गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार से परिषदीय विद्यालय एक बार फिर से बच्चों से गुलजार हो गए। पहले दिन कहीं टीका लगाकर तो कहीं पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत किया गया। हालांकि स्वागत से लेकर खानपान की तमाम तैयारियों के बावजूद बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। ज्यादातर विद्यालयाें में पंजीकरण के सापेक्ष आधे से भी कम बच्चे पहुंचे।
विज्ञापन

बच्चों को बुलाने के लिए घरों में गईं टीमें भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हुईं। विद्यालयों के समायोजन की प्रक्रिया का असर भी देखने को मिला। कई विद्यालयों का समायोजन गांव से तीन से चार किमी दूर तक हो गया है, जहां बच्चे और उनके अभिभावक जाने को तैयार नहीं हैं। जिन विद्यालयों पर समायोजन की तलवार लटक रही है, वहां भी लोगों में आक्रोश का माहौल है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हो गई है, पहला दिन था। बुधवार से छात्र संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यालयों को सजाया, बच्चों को लगाया तिलक

गुब्बारों और रंगोली से सजे विद्यालयों के शिक्षकों ने गेट पर खड़े होकर बच्चों को तिलक लगाकर और पुष्प देकर स्वागत किया। आलापुर, जलालपुर, बसखारी, टांडा व अन्य ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सुबह से ही स्वागत की तैयारियां रहीं। प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम में बीडीओ जगन्नाथ चौधरी, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी उपेंद्र पांडेय, प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश यादव ने बच्चों के पहुंचते ही गेट पर आरती की थाल से उनका स्वागत हुआ। इसी के साथ ही 15 जुलाई तक दूसरे चरण के तहत नामांकन के लिए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का अभियान भी शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस : 1
बसखारी के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जमऊपुर में पहले दिन प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार यादव ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। यहां 150 बच्चों का पंजीकरण है, जिसके सापेक्ष 90 बच्चे ही उपस्थित रहे।

केस : 2
बसखारी के प्राथमिक विद्यालय कोटूपुर में प्रधानाध्यापक विद्यावती ने बच्चों का स्वागत किया। विद्यालय की बाउंड्रीवाल न होने के कारण सफाई व्यवस्था का अभाव रहा। बच्चों के अभिभावकों से भी संपर्क किया गया।

केस : 3
भीटी के नरसिंह दासपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बहुत ही कम रही। कक्षा एक में पांच, कक्षा दो में चार, कक्षा तीन में सात, कुल 20 से 25 बच्चे ही पहुंचे। खन्हारा प्राथमिक विद्यालय में लगभग 25 बच्चों की उपस्थिति रही। प्रधानाध्यापक संतोष सिंह घर-घर जाकर बच्चों को लाने का प्रयास करते रहे।
केस : 04
उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव जलालपुर में शिक्षकों ने गेट पर खड़े होकर बच्चों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य निशत अहमद व शिक्षिक श्वेता सिंह ने बताया कि 142 नामांकित बच्चों में से 90 उपस्थित हुए। पहले से ही रखी गईं पुरानी पुस्तकें नए बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए दी गईं।

केस : 5
कटेहरी के जूनियर हाई स्कूल कुड़िया चितना में प्रधानाध्यापक राम पलट सिंह ने पुष्पवर्षा कर व तिलक लगाकर छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। 254 पंजीकृत बच्चों में से 189 उपस्थित रहे। बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक उनके घर भी गए, लेकिन ज्यादातर बच्चों व उनके अभिभावकों ने आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed