{"_id":"57b4a8754f1c1bd66b6ec35c","slug":"school-vehicle-the-teenager-was-thrashed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वाहन ने किशोर को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वाहन ने किशोर को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी में भर्ती होने का सपना संजोए एक किशोर को विद्यालय के वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दे दी है। उधर, अन्य हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत बनगांव डिहवा गांव निवासी सचिन वर्मा (15) पुत्र महातम आर्मी में भर्ती होने के लिए एक वर्ष से तैयारी कर रहा था। प्रतिदिन की तरह बुधवार भोर में वह दो दोस्तों के साथ दौड़ने के लिए घर से निकला था। शुकलहिया गांव के निकट अकबरपुर जा रहे एक विद्यालय के तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। यह देख कुछ दूरी पर मौजूद उसके दोनों साथियों ने गुहार मचा दी।
आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने विद्यालय के वाहन से ही बेहोश सचिन को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मौका देखकर चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को थाने ले आई। एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि पिता महातम ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
उधर सम्मनपुर थाना अंतर्गत रुस्तमपुर निवासी मुनामी (35) पुत्र साधू मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत बरियावन बाजार निवासी अखिलेश (35) पुत्र जवाहरलाल व उमेश (25) पुत्र रामअचल एक ही बाइक से अकबरपुर आते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गए।
वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत उसमापुर निवासी सलीम (40) पुत्र महताब अली बुधवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज गांव निवासी जितेंद्र (40) पुत्र मेवालाल बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नावां बाजार निवासी सतीश (31) पुत्र रमेश बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के बनगांव डिहवा गांव निवासी शत्रुघ्न (45) पुत्र जीतू बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, सतीश की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। उधर, जहांगीरगंज में यात्रियों को लेकर अकबरपुर से राजेसुल्तानपुर जा रही अकबरपुर डिपो की बस मंगलवार देर शाम सामने से आ रही जेसीबी से बचने के चक्कर में बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई।
इससे उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए। यह संयोग ही रहा कि बस पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायल होने वाले यात्रियों में रामकिशोर (32), जगन्नाथ (27), सुनील (55) व रामउजागिर (58) शामिल हैं। चालक श्यामकरन ने बताया कि चार लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।