फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   school raily

स्कूल चलो रैलियों से अधिक नामांकन पर दें जोर

Tue, 22 Mar 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 22 Mar 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
school raily
बेसिक स्कूलों में पढ़ते बच्चे।

जिला शिक्षा परियोजना समिति की मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में बैठक  हुई। इसमें आगामी 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नए शिक्षासत्र के लिए परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्रों के पंजीकरण कराने के दिशा निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों की तरफ विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को आकर्षित करने के लिए शासन के निर्देशानुसार आगामी 30 मार्च को स्कूलों में मनाए जाने वाले उत्साह दिवस को सफल बनाए जाने पर चर्चा की गई। इसके लिए स्कूल चलो की रैलियां निकालकर ज्यादा नामांकन कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


आगामी 1 अप्रैल से नया शिक्षासत्र प्रारंभ हो रहा है। बैठक में जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के लिए अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को गंभीरता से प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य से अनुरोध किया जाए कि वह स्थानीय लोगों को अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करें। इस के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा।    डीडीओ ने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी व लेखपाल संबंधित विद्यालयों में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस दौरान डीआईओएस डा. आरपी वर्मा, बीएसए डॉ. राजबहादुर मौर्य समेत सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी व अन्य ग्रामस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed