फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   school children

Ambedkar Nagar News: स्कूली बच्चों को नहीं उपलब्ध कराईं पुस्तकें

Sat, 15 Jul 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
school children
अंबेडकरनगर। बीएसए ने शनिवार को परिषदीय विद्यालय रामपुर सकरवारी प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय बेवाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। बेवाना में व्यवस्थाएं ठीक न मिलने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी में 119 बच्चों में लगभग आधे ही उपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। विद्यालय 19 पैरामीटर से संतृप्त मिला। निपुण लक्ष्य की गतिविधियां संचालित थीं। बीएसए उच्च प्राथमिक विद्यालय बेवाना पहुंचे तो नया भवन होने के बाद भी बच्चों को पुराने कक्ष में बैठाया गया था। परिसर में गंदगी का अंबार लगा मिला। पुस्तकें मिलने के बाद भी बच्चों में उनका वितरण नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुस्तकों को एक कमरे में बंद करके रखा गया था। 148 बच्चों में से 3877 ही मौजूद मिले। अध्यापकों द्वारा पठन पाठन में कोई रुचि न लेना पाया गया। एक कक्ष में कुछ दवाएं मिलीं। बीएसए के पूछने पर बताया गया कि उसमें एक पशु चिकित्सक बैठते हैं। दवाएं उनकी हैं। इस पर बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed