फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu's water level increased by 30 cm, erosion increased

Ambedkar Nagar News: 30 सेमी बढ़ा सरयू का जलस्तर, कटान तेज

Wed, 02 Jul 2025 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level increased by 30 cm, erosion increased
.सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कम्हरिया में खेतों में हो रही कटान को देखते किसान। संवाद
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने बढ़ने से किसान परेशान हैं। बुधवार को जलस्तर 30 सेमी बढ़कर 82.75 मीटर पहुंच गया है। इसी के साथ एक बार फिर कटान तेज हो गया है। कटान शुरू होने से कम्हरिया व मांझा कम्हरिया क्षेत्र में नदी के किनारे स्थित खेत नदी में समाने लगे हैं। हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में कई खेत कटान की भेंट चढ़ जाएंगे। बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर बैंबू स्टड का कार्य बंद होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के कम्हरिया व मांझा कम्हरिया क्षेत्र में सरयू नदी पिछले तीन साल से कहर बरपा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के सरयू नदी पर बने पुल से पानी टकराने के बाद धारा सीधे कम्हरिया व मांझा कम्हरिया की तरफ मुड़ गई थी। इसके बाद से ही इस क्षेत्र में कटान की समस्या खड़ी हो गई है। बाढ़ खंड अयोध्या की ओर से सिर्फ बैंबू स्टड बनवाकर खानापूर्ति की जा रही है, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिल रही है। अब यह काम भी बंद कर दिया गया। मंगलवार को जहां नदी का जलस्तर 35 सेमी बढ़ा था, वहीं बुधवार को 30 सेमी बढ़कर 82.75 मीटर पहुंच गया है। नदी का चेतावनी बिंदु 85.56 सेंटीमीटर है।
विज्ञापन


दूसरे ठेकेदार की तलाश
विभागीय अफसरों के अनुसार बैंबू स्टड का निर्माण करा रहा ठेकेदार काम छोड़कर चला गया गया है। अब विभाग दूसरे ठेकेदार की तलाश में है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता भावेश सिंह व मित्रसेन ने आरोप लगाया कि बैंबू स्टड का कार्य सिर्फ खानापूर्ति है। दो दिनों से कार्य बंद पड़ा है। जिम्मेदार कटान की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान से प्रभावित हो रही है खेती
कम्हरिया के अरविंद सिंह व सुरेश सिंह के खेतों में कटान हो रहा है। वहीं मांझा कम्हरिया में इटौरा ढोलीपुर के किसान तालुकदार सिंह, राघवेंद्र सिंह, परमात्मा सिंह सहित अन्य के खेतों में नदी के पानी का बहाव तेज होने के कारण कटान शुरू हो गया है। सुरेश के खेत में धान की पौध लगी हुई है। उनका कहना है कि कटान से लगता है कि धान की पौध भी नदी में समाहित हो जाएगी और रोपाई भी नहीं हो पाएगी। कम्हरिया गांव निवासी सुक्खू कन्नौजिया व लक्ष्मण निषाद ने कहा कि यदि पानी का जलस्तर थोड़ा और ऊपर हुआ तो इस वर्ष नदी के किनारे किसानों के बचे हुए खेत समाहित हो जाएंगे।



दोबारा शुरू होगा काम
पूर्व में जिस ठेकेदार की तरफ से बैंबू स्टड का कार्य कराया जा रहा था। उसके काम बंद कर देने के कारण समस्या आई है। दूसरे ठेकेदार से बृहस्पतिवार को कार्य दोबारा से शुरू कराया जा रहा है।
- विकास श्रीवास्तव, जेई बाढ़ कार्य खंड अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed