फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu's water level decreased, water still on the roads

Ambedkar Nagar News: घटा सरयू का जलस्तर, रास्तों पर अब भी पानी

Thu, 01 Oct 2026 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level decreased, water still on the roads
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के आराजी देवारा के दर्शन नगर बंधे से प्रसाद कुर्मी का पूरा जाने वाले मार
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे में 17 सेंटीमीटर घटकर बृहस्पतिवार को 85.58 मीटर पहुंच गया। बुधवार को नदी का जलस्तर 85.75 मीटर था। जलस्तर घटने के बावजूद नदी खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे मांझा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई रास्तों पर पानी पहुंचने से ग्रामीणों को पानी के बीच से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आराजी देवारा के हंसू का पूरा मजरे में करीब आधा दर्जन परिवार नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। प्रभावित रास्ते पर नाव का संचालन शुरू किया गया है। वहीं, प्रसाद कुर्मी का पूरा और मांझा कम्हरिया के बद्री का पूरा से नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर भी पानी पहुंच गया है। ग्रामीण इसी पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मांझा क्षेत्र में धान की फसल अब भी पानी में डूबी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार नदी के कटान से खेत प्रभावित हुए हैं। गन्ने की फसल गिरने से भी नुकसान की आशंका है। मांझा कम्हरिया निवासी सतिराम विजई और राम आसरे ने बताया कि जलस्तर में उतार-चढ़ाव से फसल और खेतों को नुकसान हुआ है। हर साल बाढ़ की स्थिति बनने के बावजूद नुकसान की भरपाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर कम हुआ है। मांझा क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। जरूरत वाले स्थानों पर नाव चल रही है और राजस्व कर्मियों को क्षेत्र में लगाया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

तीन विद्यालयों में आज भी छुट्टी
बाढ़ के चलते बृहस्पतिवार को आराजी देवारा का उच्च प्राथमिक तथा मांझा कम्हरिया के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद रहे। बीईओ संतोष पांडेय ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर बुधवार को विद्यालय बंद किए गए थे। शुक्रवार को भी विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। शनिवार को स्थिति देखकर आगे का निर्णय लिया जाएगा। तीनों विद्यालयों में क्रमश: 60 से अधिक, 120 से अधिक और करीब 52 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed