फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu's water level

Ambedkar Nagar News: चेतावनी बिंदु से 17 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर

Fri, 28 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level
 आलापुर में उफनाई सरयू नदी।
टांडा (अंबेडकरनगर)। सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जलस्तर बढ़ने की रफ्तार कुछ कमी आई है। 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में सात सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। पानी अब चेतावनी बिंदु से 17 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

नदी में पानी बढ़ने पर टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित होती है। दर्जनों गांवों के लोगोंं को विस्थापित होना पड़ता है। सैकड़ों बीघा फसल बाढ़ की भेंट चढ़ जाती है। हर वर्ष इस संकट से हजारों लोग जूझते हैं। इस बार कम बारिश के चलते अभी यह स्थिति नहीं आयी है लेकिन सरयू के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

सिंचाई खंड टांडा के मुताबिक शुक्रवार सुबह नदी के जलस्तर सात सेंटीमीटर का इजाफा दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को पानी चेतावनी बिंदु 84.56 मीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर 84.66 मीटर था। शुक्रवार को यह बढ़कर 84.73 मीटर हो गया था। नदी के जल स्तर में वृद्धि से लोग संभावित खतरे से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई खंड टांडा के अवर अभियंता संजीव सोनकर ने बताया कि जलस्तर बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि नदी की स्थिति पर नजर है। आवश्यकतानुसार आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed