{"_id":"6ac2879a6ec886e4a40eea87","slug":"saryu-water-level-drops-boat-service-suspended-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-166305-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू का पानी घटा, नाव सेवा हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू का पानी घटा, नाव सेवा हुई बंद
विज्ञापन
टांडा क्षेत्र में घटा सरयू नदी का जलस्तर। संवाद
राजेसुल्तानपुर/विद्युतनगर। कई दिनों से मांझा और कछार क्षेत्र के ग्रामीणों की राह रोक रहा सरयू का पानी अब तेजी से घटने लगा है। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में दो मार्गों से पहले ही पानी हट चुका था। रविवार को आराजी देवारा के हंसू का पूरा में ग्रामीणों के लिए संचालित नाव सेवा भी बंद कर दी गई।
राजेसुल्तानपुर में रविवार को सरयू का जलस्तर 84.60 मीटर से घटकर 84.30 मीटर पहुंच गया। 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। नदी अब खतरे के निशान से 1.26 मीटर नीचे बह रही है। हंसू का पूरा में करीब आधा दर्जन ग्रामीण अब तक नाव से आवागमन कर रहे थे। आलापुर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जलस्तर घटने से फिलहाल किसी तरह की समस्या नहीं है।
विद्युतनगर क्षेत्र में उल्टहवा-माझा मार्ग से पानी पूरी तरह हट गया है। इससे उल्टहवा, माझा अवसानपुर, केवटला, डुहियां और महरीपुर में आवागमन सामान्य होने लगा है। लेखपाल रामू यादव ने बताया कि गांवों में पानी लगातार घट रहा है। मुबारकपुर क्षेत्र में भी जलस्तर कम होने से कछार के ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन
प्रशासन ने निचले इलाकों से पानी पूरी तरह निकलने तक ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। टांडा एसडीएम संजीव सिंह ने बताया कि बाढ़ का पानी लगातार घट रहा है और खतरा कम हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।