Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu riverbank illuminated by 51000 earthen lamps

Ambedkar Nagar News: 51 हजार दीपों से जगमगाया सरयू तट

Tue, 24 Nov 2026 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Saryu riverbank illuminated by 51000 earthen lamps
आलापुर के नयागांव में मंगलवार को दीपों से जगमगाता सनातन वैदिक आश्रम देवभूमि।
विद्युतनगर/आलापुर। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार शाम जिलेभर में देव दीपावली श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। आलापुर क्षेत्र के सनातन वैदिक आश्रम देवभूमि नयागांव में 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। वहीं, टांडा के हनुमानगढ़ी, महादेव और राजघाट समेत सरयू तट के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। झारखंडी महादेव मंदिर छज्जापुर और नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर चौक सहित नगर के अन्य मंदिर भी दीपों से जगमगा उठे।
विज्ञापन


नयागांव आश्रम में पूज्य श्रीनिवास वेदांती के मार्गदर्शन में शाम चार बजे से दीपदान का कार्यक्रम शुरू हुआ। आश्रम परिसर और मां सरयू के तट पर 51 हजार दीपों की आकर्षक कतारें सजाई गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। श्रीनिवास वेदांती ने देव दीपावली के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कौस्तुभ कुमार सिंह के सहयोग से दो निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी दीप सजाए। इसके लिए छात्र-छात्राएं सुबह नौ बजे से ही शिक्षकों और स्वयंसेवकों के साथ जुटे रहे। इस दौरान आचार्य शशि कुमार पांडेय, मस्तराम यादव, तारकांत मिश्रा, इंद्रमणि यादव, कौशलेंद्र और आनंद त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टांडा के हनुमानगढ़ी घाट पर विशेष सजावट की गई। यहां बच्चे राम-सीता के स्वरूप में नजर आए। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। नयागांव में जहांगीरगंज थानाध्यक्ष रितेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं, टांडा में क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed