{"_id":"64d3caa1e08bae1f03052055","slug":"saryu-flood-submerged-25-bigha-crop-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-1454-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू की बाढ़ से जलमग्न हुई 25 बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू की बाढ़ से जलमग्न हुई 25 बीघा फसल
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर/विद्युतनगर(अंबेडकरनगर)। सरयू नदी में आए उफान के बीच बुधवार को तहसील क्षेत्र आलापुर के तीन माझा क्षेत्र की 25 बीघा से अधिक की धान की फसल जलमग्न हो गई। इसके साथ ही कई अन्य गांवों व खेत की तरफ तेजी से नदी का पानी बढ़ रहा है। उधर तहसील क्षेत्र टांडा के भी आधा दर्जन गांवों में नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु से 58 सेमी. ऊपर पहुंच गया।
सरयू नदी के जलस्तर में दिन-प्रतिदिन तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे तहसील क्षेत्र आलापुर व टांडा के माझा क्षेत्र में रह रहे लोगों की मुुश्किलें बढ़ने लगी हैं। दरअसल लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच नदी का पानी तेजी से खेत तक पहुंचने के बाद गांव में पहुंचने लगा है। बुधवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु से 58 सेमी. ऊपर पहुंच गया। इससे तहसील क्षेत्र आलापुर के कम्हरिया, माझा कम्हरिया व अराजी देवारा गांव के दो दर्जन बीघा से अधिक क्षेत्रफल में धान की फसल से जुड़े खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गए।
जिस प्रकार जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है उसे देखते हुए यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि एक दो दिनों में नदी का पानी खेत से होते हुए गांव तक पहुंच जाएगा। मालूम हो कि विगत वर्ष एक दर्जन से अधिक पुरवों की गलियां पूरी तरह से जलमग्न हो गईं थीं। लोगों के आवागमन के लिए अतिरिक्त नाव गांव की गलियों में उतारनी पड़ी थी।
विज्ञापन
जल्द उठाए जाएं ठोस कदम
माझा कम्हरिया के सतीराम, विजयी, फुर्दुल ने कहा कि जिस प्रकार से तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है उससे आशंका है कि एक दो दिन में गांव में पानी पहुंच जाएगा। ऐसा होने पर आवागमन समेत कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। इसे देखते हुए समय रहते जिम्मेदार ठोस कदम उठाएं। अराजी देवारा के संतोष, धर्मेंद्र तथा कम्हरिया के भावेश व संतराम ने कहा कि खेत में पानी पहुंच गया है। अब गांव तक पानी पहुंचने में अधिक समय नहीं लगेगा।
रखी जा रही पैनी निगाह
सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इस पर पैनी निगाह रखी जा रही है। ग्रामीणों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूरी हैं। - डॉ. सदानंद गुप्ता, एडीएम