फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SAPA

हाथरस कांड को लेकर सीएम का पुतला फूंकने जा रहे 30 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
SAPA
फोटो 8, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर हाथरस कांड को लेकर सीएम का पुतला फूंकने जाते सपा नेताओं को रोक? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। हाथरस कांड को लेकर गुरुवार को समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की। कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं है। कलेक्ट्रेट के पास मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे सपा नेताओं से पुलिस कर्मियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब 30 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचा दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कहा कि आपराधिक घटनाओं को रोक पाने में सरकार पूरी तरह फेल है। हाथरस कांड में दरिंदों ने जो कृत्य किया वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उससे भी दुर्भाग्यपूर्ण सरकार का रवैया है। पूरे मामले को स्थानीय प्रशासन व शासन ने न सिर्फ दबाने का प्रयास किया बल्कि दरिंदों को बचाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने पीड़िता के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद मुहैया कराने की मांग की। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग उठाई। कहा कि ऐसे दरिंदों को फांसी से कम की सजा मंजूर नहीं है। इसके बाद सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके बाद हंगामा कर रहे सपा नेता महेंद्र, राहुल यादव, नंदू यादव, पंकज यादव, आलोक सिंह यादव, रामसागर सिंह, इंद्रभान पटेल, सत्यम पाण्डेय, सोभनाथ, प्रदीप, राजितराम, मनोज यादव, रोहित कुमार सहित करीब 30 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। बाद में शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed