फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sanitation worker killed separate road accidents three seriously injured Bolero truck collision

Ambedkar Nagar: अलग-अलग सड़क हादसों में सफाई कर्मचारी की मौत, बोलेरो-ट्रक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल

Thu, 29 May 2025 01:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 May 2025 01:58 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में अलग-अलग सड़क हादसों में एक सफाईकर्मी की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 

विज्ञापन
Sanitation worker killed separate road accidents three seriously injured Bolero truck collision
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक सफाई कर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टांडा के बलया जगदीशपुर निवासी हनुमान देर रात ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर घर आ रहे थे।

विज्ञापन


जगदीशपुर नहर के पास ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गई। हनुमान ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हनुमान को मृत घोषित कर दिया। हनुमान टांडा ब्लाॅक क्षेत्र में सफाई कर्मी के पद पद कार्यरत थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP : दो सप्ताह के बाद आज से खुलेंगे प्रदेश के जू और लॉयन सफारी, मगर कानपुर-गोरखपुर में अभी रहेगी बंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- 
यूपी: लखनऊ के दशहरी की धमक, एडवांस में बुक होगा एयर स्पेस; दुनिया के कई देशों में होना है निर्यात

वहीं, दूसरी घटना अहिरौली क्षेत्र में हुई। कटेहरी बाजार में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से लखनऊ से आ रही बोलेरो टकरा गई। बोलेरो में बैठे अलीगंज निवासी अशोक कुमार (56), उनकी पत्नी कुसुम (54) व बेटी कशिश (19) घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed