फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State's zoos and lion safaris will open from tomorrow after two weeks, Kanpur-Gorakhpur will still remain

UP : दो सप्ताह के बाद आज से खुलेंगे प्रदेश के जू और लॉयन सफारी, मगर कानपुर-गोरखपुर में अभी रहेगी बंदी

Thu, 29 May 2025 12:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 May 2025 12:18 AM IST
सार

Bird flu in UP: प्रदेश में बर्ड फ्लू की वजह से बंद चल रहे लू और लायन सफारी आज से खुल जाएंगे। हालांकि कानपुर और गोरखपुर के चिड़ियाघर अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन
UP: State's zoos and lion safaris will open from tomorrow after two weeks, Kanpur-Gorakhpur will still remain
आज से खुलेगा लखनऊ जू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लगभग दो सप्ताह के बाद प्रदेश के जू और लॉयन सफारी बृहस्पतिवार से खुल जाएंगे। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव अनुराधा वेमुरी ने बताया कि लखनऊ का चिड़ियाघर और इटावा का लॉयन सफारी बृहस्पतिवार से आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। ये बर्ड फ्लू के मद्देनजर दो सप्ताह से बंद चल रहे थे। हालांकि, गोरखपुर और कानपुर के चिड़ियाघर अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आज से कर सकेंगे चिड़ियाघर की सैर
राजधानी स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान बृहस्पतिवार से दर्शकों व पर्यटकों के लिए खुल रहा है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक-वन्य जीव के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान और कानपुर प्राणि उद्यान में एवियन इंफ्लूएंजा- बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एहतियात के तौर पर लखनऊ चिड़ियाघर को 27 मई तक के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि दो सप्ताह की बंदी के दौरान सभी वन्य जीवों की सघन मॉनीटरिंग की गई। लखनऊ चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed