फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sanatan Jagao Yatra will start from Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा से शुरू होगी सनातन जगाओ यात्रा

Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sanatan Jagao Yatra will start from Guru Purnima
अंबेडकरनगर। देश व प्रदेश के अंदर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए मिशन योगी अगेन सीएम संगठन का गठन किया गया है। इसके माध्यम से प्रदेश में आठ लाख कार्यकर्ता तैयार कर राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। जिले में नि:शुल्क सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आगामी 24 जुलाई गुरु पूर्णिमा से 2 अगस्त तक सनातन जगाओ यात्रा के माध्यम से प्रत्येक विकासखंड में एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह जानकारी मिशन योगी अगेन सीएम 2022 के प्रदेश संयोजक स्वामी ओमप्रकाश ने दी। वह सोमवार को शिवबाबा प्रांगण में आयोजित मिशन की बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक ने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्वों पर ठोस कार्रवाई करने के लिए योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना बहुत जरूरी है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रभावती यादव ने कहा कि एक मजबूत संगठन ही समस्याओं का स्थायी समाधान कर सकता है। उन्होंने बताया कि जब तक श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण हो रहा है तब तक जिले में चयनित स्थानों पर भगवान श्रीराम दरबार की सामूहिक आरती कार्यक्रम लगातार चलाया जाएगा। इस मौके पर जिला संरक्षक विजय नारायण तिवारी, उपाध्यक्ष गंगाधर दुबे, रामपूजन पांडेय, शिवबाबा व द्रोपदी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed