फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Samman Nidhi will soon reach the accounts of 3.20 lakh farmers

Ambedkar Nagar News: जल्द पहुंचेगी 3.20 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि

Mon, 29 Jan 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi will soon reach the accounts of 3.20 lakh farmers
अंबेडकरनगर। जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16 वीं तथा इस वर्ष की तीसरी किस्त का भुगतान जल्द होने की उम्मीद है। कृषि विभाग अब तक 3 लाख 20 हजार 771 किसानों का सत्यापित डाटा शासन को भेज चुका है। इसमें करीब 10 हजार किसान ऐसे हैं जिन्हें पहली बार योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। वर्ष में तीन किस्तों में केंद्र सरकार किसानों को 6 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराती है। इससे किसान अपने कृषि से जुड़े कई काम आसानी से कर लेते हैं। सीधे तौर पर मिल रही इस मदद से किसान को कई और भी राहत मिल जाती है। इस वित्तीय वर्ष की तीसरी और योजना के तहत 16 वीं किस्त का भुगतान फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में होने की उम्मीद है। कृषि विभाग द्वारा सत्यापित आंकड़ा 3 लाख 20 हजार 771 किसानों का डाटा अब तक भेजा है।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक इस बार करीब 10 हजार किसान ऐसे हैं जो पहली बार योजना का लाभ उठाएंगे। बीते दिनों उनके आवेदनों में हुई त्रुटियों को दूर किया गया। अकबरपुर के किसान राजबलि वर्मा, अशोक वर्मा, श्यामनरायण तिवारी व लालता प्रसाद आदि ने सरकार से सम्मान निधि की राशि को दोगुना करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरकार को इसकी राशि भी बढ़ानी चाहिए। जिससे किसानों की मुश्किलों को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



लंबित पड़े 83,229 आवेदन
कृषि विभाग के पास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए 4 लाख 4 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 83 हजार 229 आवेदन हैं जो अलग-अलग कारणों से लंबित हैं। लैंड सीडिंग के 46 हजार 15, ईकेवाईसी के 44 हजार 200 व एनपीसीआई न होने के चलते 14 हजार 666 आवेदन लंबित पड़े हैं। कृषि विभाग लगातार ऐसे किसानों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दे रहा है। परंतु इन किसानों द्वारा दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। इसके चलते उनके आवेदन लंबित पड़े हैं।



भेजा जा रहा किसानों का डाटा
सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ मिले इसके लिए विभाग की टीम तत्परता से काम कर रही है। तीन चरणों में तीन लाख 20 हजार से अधिक किसानों का डाटा अब तक भेजा गया है। शेष किसानों को जल्द गड़बड़ी दूर कराने के सुझाव दिए जा रहे हैं। जिससे उन्हें सरकार की योजना का लाभ मिल सके। - अश्विनी कुमार सिंह, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed