{"_id":"59b17c754f1c1be37f8b4cc8","slug":"salary-of-8-bdo-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने रोका आठ बीडीओ का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने रोका आठ बीडीओ का वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा के कार्यों में लापरवाही गुरुवार को जनपद के आठ खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को भारी पड़ी। उनकी मनमानी को लेकर डीएम अखिलेश सिंह गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान भड़क गए। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिले के भियांव ब्लॉक को छोड़कर अन्य आठ बीडीओ को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही तत्काल उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कहा कि जल्द ही कार्यों में प्रगति नहीं हुई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कई अन्य विभागों के कार्यों को लेकर डीएम ने असंतोष जाहिर किया। अधिकारियों को सुधार करने की हिदायत दी। जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में गुरुवार को डीएम अखिलेश सिंह मनरेगा के कार्यों में बरती जा रही ढिलाई को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिले के नौ ब्लाकों में महज भियांव ब्लॉक में कराए गए कार्य ही संतोषजनक पाए गए। अन्य आठ ब्लॉकों में मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों में लापरवाही पायी गई।
विज्ञापन
डीएम ने अकबरपुर, भीटी, कटेहरी, जलालपुर, रामनगर, जहांगीरगंज, टांडा व बसखारी के बीडीओ को फटकार लगाई। तत्काल प्रभाव से इन सभी आठ बीडीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कहा कि जल्द ही कार्यों में प्रगति नहीं हुई तो विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने उन कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को फटकार लगाई जिनके कार्य सुस्त पाए गए।
विज्ञापन
कहा कि कार्यों को तय समय में पूर्ण कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। जांच में लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ ओपी आर्य, एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह, सभी बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।