{"_id":"618817ad732994138d448bef","slug":"salary-hike-of-four-careless-blos-stopped-ambedkar-nagar-news-lko603398869","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह चार बीएलओ की वेतन वृद्धि पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह चार बीएलओ की वेतन वृद्धि पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने जायजा लिया। मतदेय स्थलों पर चल रहे शिविरों में पहुंचे डीएम की जांच में 4 बीएलओ का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। इस पर डीएम ने फटकार लगाते हुए लापरवाह चार बीएलओ के वेतन वृद्धि में अग्रिम आदेश तक रोक लगाने व प्रतिकूल प्रविष्ट जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने मतदाता सूची में महिला मतदाताओं के अनुपात को बढ़ाने के लिए महिला मतदाताओं का नाम प्राथमिकता पर जोड़ने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सैमुअल पॉल एन ने विधानसभा क्षेत्र निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पंजीकरण अभियान का जायजा लिया। डीएम ने कौमी इंटर कॉलेज टांडा, त्रिलोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय टांडा, लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज मुबारकपुर, प्राथमिक विद्यालय नया भवन चिंतौरा में पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। कौमी इंटर कॉलेज टांडा बीएलओ छविलाल व शत्रुघ्न सहगल के कार्य में लापरवाही मिलने पर डीएम ने अग्रिम आदेश तक दोनों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
टीएनपीजी कॉलेज में बीएलओ दिलीप कुमार का भी कार्य संतोषजनक नहीं मिला। इस पर डीएम ने फटकार लगाते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन वृद्धि रोके जाने व प्रतिकूल प्रविष्ट जारी करने का निर्देश दिया। बीएलओ ओमप्रकाश के कार्यों भी लापरवाही मिली। डीएम ने उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्ट जारी करने को कहा। सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि महिलाओं का नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता पर जोड़ने पर जोर दें। ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, लेखपाल व पंचायत अधिकारी सभी को इस कार्य में गंभीरता से जुटने का निर्देश दिया। कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का सत्यापन करें।