फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sabotage in Electric Substation Kalyanpur

विद्युत उपकेंद्र कल्यानपुर में तोड़फोड़

Wed, 09 Aug 2017 11:40 PM IST
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sabotage in Electric Substation Kalyanpur
ब‌िजली - फोटो : symbolic

मनमाने ढंग से बिजली कटौती से नाराज युवकों ने मंगलवार देर शाम कल्यानपुर विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। जबरदस्ती मुख्य गेट खुलवाकर अंदर घुसे और उपकेंद्र में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वहां मौजूद दो संविदा कर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर बाइक से भाग खड़े हुए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। संविदा कर्मियों के साथ जेई ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
सम्मनपुर थाना अंतर्गत कल्यानपुर विद्युत उपकेंद्र के सामने मंगलवार देर शाम चार बाइक पर सवार 10 युवक लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे। उस समय मुख्य गेट बंद था। युवकों ने जबरदस्ती गेट खुलवाया और अंदर घुस गए। वे वहां मौजूद दो संविदा कर्मियों प्रवीण कुमार तिवारी व रामतीरथ से विद्युत कटौती के बारे में पूछताछ लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जब मन करता है, बिजली काट देते हो। ऐसी मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। युवकों ने कहा कि जब हमें बिजली नहीं मिल रही है तो दूसरे किसी को भी नहीं मिलेगी। यह कहते हुए उन्होंने सभी फीडरों की आपूर्ति ठप कर दी। इसके बाद युवकों ने संविदा कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए उपकेंद्र में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

वहां रखे दो रजिस्टर भी उन्होंने फाड़ दिए और तीन कुर्सियां तोड़ दीं। संविदा कर्मियों ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि हमलावरों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर युवक बाइक पर सवार होकर वहां से भाग खड़े हुए।

संविदा कर्मियों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर जेई मुन्नालाल यादव पहुंचे और उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद संविदा कर्मियों के साथ थाने पहुंचे और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ रामअवतार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।

 
जेई मुन्नालाल ने बताया कि उपकेंद्र के ओवरलोड होने के चलते मंगलवार शाम से ही आधा-आधा घंटे के अंतराल पर अलग-अलग फीडर से बिजली सप्लाई की जा रही थी। इसी क्रम में रात साढ़े नौ बजे सम्मनपुर फीडर की सप्लाई रोकी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed