फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rs 22,000 withdrawn from account without OTP, FIR registered

Ambedkar Nagar News: बिना ओटीपी खाते से उड़े 22 हजार रुपये, एफआईआर दर्ज

Sat, 28 Feb 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rs 22,000 withdrawn from account without OTP, FIR registered
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी डल्लापुर गांव में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवक के बैंक खाते से बिना किसी जानकारी या ओटीपी साझा किए 22 हजार रुपये पार कर दिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 23 फरवरी की सुबह वह अपने घर पर काम कर रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जब उन्होंने अपना मोबाइल देखा, तो बैंक से आए मैसेज को देखकर उनके होश उड़ गए। उनके ग्रामीण बैंक शाखा रामपुर सकरवारी के खाते से 22 हजार रुपये कटने का संदेश प्राप्त हुआ था। अमरेंद्र के अनुसार, उन्होंने किसी भी अनजान व्यक्ति को न तो ओटीपी बताया और न ही बैंक संबंधी कोई गोपनीय जानकारी साझा की। पैसे कटने की पुष्टि होने के बाद अमरेंद्र तत्काल बैंक शाखा पहुंचे और फिर साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने 27 फरवरी को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed