{"_id":"6414b0223729bdeae007e6c6","slug":"route-of-28-trains-changed-from-today-ambedkar-nagar-news-c-13-1-134108-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज से 28 ट्रेनों का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज से 28 ट्रेनों का रूट बदला
Fri, 17 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या के बीच चल रहे रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के चलते अकबरपुर से गुजरने वाली 28 ट्रेनों का रूट 18 मार्च से बदल दिया गया है।
गोसाईगंज, अलनाभारी व बिल्हरघाट के बीच इन दिनों दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते प्रतिदिन चलने वाली छह ट्रेमें 18 मार्च से 23 मार्च तक डायवर्ट कर दी गई हैं। इसी तरह 22 ट्रेनें ऐसी हैं जो 18 से लेकर 26 मार्च के बीच अलग-अलग तिथियों में अकबरपुर से होकर गुजरने वाली थीं। अब ये सभी 28 ट्रेनें अन्य रूट से गुजरेंगी। बताते चलें कि दो ट्रेनें पहले से ही निरस्त चल रही हैं।
स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि ट्रेनों के डायवर्ट होने को लेकर यात्रियों को सूचना दी जा रही है। स्टेशन के सूचना बोर्ड पर भी जानकारी अंकित कर दी गई है। स्टेशन आने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न होने पाए, इसका ध्यान रखा जाएगा।