{"_id":"052294ad1accad3426853aa125a55df7","slug":"rojgar-sewak-protesed-for-regular-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने दिया धरना
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो 8 फरवरी से लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर रोजगार सेवक संघ के सदस्य अकबरपुर ब्लॉक परिसर से पदमार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां आयोजित धरने में वकताओं ने कहा कि रोजगार सेवक पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं लेकिन उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता। कहा कि रोजगार सेवकों को अविलंब नियमित किया जाए। जब तक नियमितीकरण प्रक्रिया चले, तब तक रोजगार सेवकों को 10 हजार रुपये का मानदेय दिया जाए। कहा कि ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्ति की जो प्रक्रिया चल रही है, उस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोजगार सेवकों को नियमित किए जाने वादा किया था लेकिन अब तक प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो 8 फरवरी को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।