{"_id":"6075dca58ebc3eda731ba91c","slug":"robbers-kill-a-woman-with-a-knife-ambedkar-nagar-news-lko5740705116","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने चाकू से गोदकर महिला को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने चाकू से गोदकर महिला को मार डाला
विज्ञापन
आलापुर। थाना क्षेत्र के इंदईपुर बाजार में घर के बाहर बरामदे में बैठी दिव्यांग महिला की लूट के दौरान बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। साथ ही शरीर पर मौजूद आभूषण लेकर भाग निकले। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब महिला घर के बरामदे में अकेले बैठी थी। उसका पति बाजार गया था। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लूट के लिए वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला मानकर ही पुलिस आगे बढ़ रही है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही जरूरी जानकारी हासिल की।
आलापुर थाना क्षेत्र के इंदईपुर बाजार निवासी हरिप्रसाद के घर के सामने से मंगलवार को सुबह कुछ राहगीर गुजरे, तो उसके बाहरी बरामदे का दृश्य देखकर सन्न रह गए। हरिप्रसाद की पत्नी श्यामलली (50) खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उसके शरीर से खून बह रहा था। वह बेहोश थी। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होते ही पति हरिप्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही डॉयल 112 के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। सांस चलने की उम्मीद में उसे पहले सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बीच वारदात की जानकारी होते ही एसओ आलापुर बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद सीओ आलापुर जगदीशलाल टमटा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से जरूरी जानकारी भी हासिल की। बताया जाता है कि महिला के शरीर के कई भागों खासकर गले पर चाकू से हमले के निशान थे। पति हरिप्रसाद के अनुसार महिला की नाक, कान व हाथ में मौजूद सोने के आभूषण जबकि पैरों के चांदी के आभूषण बदमाशों ने पार कर दिए।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लूट के इरादे से ही वारदात को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिल है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि महिला के एक पुत्र है, जो कि दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है, जबकि उसकी एक पुत्री है, जिसका विवाह हो चुका है। घर पर पति-पत्नी ही रह रहे थे। फिलहाल पुलिस भले ही लूट का मामला मानकर आगे बढ़ रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जाएगी।