{"_id":"68642726e696bce84d07a63b","slug":"roads-are-in-bad-condition-those-responsible-are-not-serious-about-repairing-them-ambedkar-nagar-news-c-91-brp1007-137696-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़कें बदहाल, मरम्मत कराने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़कें बदहाल, मरम्मत कराने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं
Tue, 01 Jul 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
नेवादा बाजार से कटका मार्ग के बीच मुंडेहरा शनिचरी बाजार रोड पर बारिश हाेने से हुआ जलभराव
अंबेडकरनगर। बरसात के मौसम के बीच मुहर्रम के जुलूस निकालने की तैयारियां चल रही हैं। डीएम अनुपम शुक्ला ने निकायों से लेकर पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारियां तय की हैं, बावजूद इसके सड़कें दलदल बनी हुई हैं। कहीं नाली नहीं तो कहीं सड़क खोद दी गई है। यही हालात रहे तो जुलूस के दौरान अजादारों का मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
केस : 1
नगर पालिका परिषद टांडा क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ छज्जापुर दक्षिण मोहल्ले की सड़क अमृत 2.0 योजना के तहत डाली जा रही पाइपलाइन के बाद से जर्जर हालत में है। यहां के महेश कुमार, अख्तर, दिनेश, बबलू, राजू और विक्की ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बाहर के लोग मोहल्ले में आने से भी कतराने लगे हैं। मुहर्रम के जुलूस के दौरान भी समस्या होगी। जेई दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
केस : 2
नगर पंचायत जहांगीरगंज के वार्ड नंबर 14 हेमराजपुर में नाली का निर्माण न होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहता है। रास्ते में कीचड़ और जलभराव के बीच से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। डॉ. रमजान मोहम्मद, अरशद इरफान ने बताया कि नाली का निर्माण तत्काल न किए जाने पर स्थानीय लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। मुहर्रम के जुलूस के समय भी समस्या हो सकती है। सभासद बाल गोविंद तिवारी ने बताया कि नाली के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
केस : 3
विकासखंड बसखारी की ग्राम पंचायत भोलेपुर में सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। यहां नालियां चोक होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुहर्रम के मद्देनजर सफाई अभियान चलने के बाद भी जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। फिरोज, असलम, जुबेर खान ने बीडीओ बसखारी को शिकायती पत्र भी दिया है, बावजूद इसके जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन देने तक ही सीमित हैं।