फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Roads and drains will be improved with 450 million rupees in Jahangirganj

Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज में 45 करोड़ रुपये से संवरेंगी सड़कें और नालियां

Wed, 15 Apr 2026 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be improved with 450 million rupees in Jahangirganj
जहांगीरगंज। स्थानीय नगर पंचायत की बोर्ड बैठक बुधवार को अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 45 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

यह बजट मुख्य रूप से जल निकासी (नाली निर्माण), शुद्ध पेयजल, स्वच्छता अभियान और सड़कों के निर्माण पर केंद्रित है। अधिशासी अधिकारी उमेश पासी ने बजट का पूरा विवरण पढ़कर सुनाया और सभी सभासदों को आय-व्यय के विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। बैठक के दौरान सभासदों ने क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंपों और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

सभासदों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष सुनीता देवी ने संबंधित कर्मचारियों को तुरंत खराब हैंडपंपों और लाइटों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बजट नगर के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा और जनहित के कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक में बाल गोविंद तिवारी, संदीप पांडेय, रमेशचंद्र गुप्ता, नरेंद्र देव मिश्रा, त्रिभुवन राम, अबूशाद, सहरे आलम, रईशा खातून, खदेरू यादव, पूजा विश्वकर्मा, संतराम और संतोष कसौधन समेत सभी सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed