फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road

बारिश लील गई कई सड़कें, पुनर्निर्माण के लिए मांगा गया धन

Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Road
फोटो 24, अंबेडकरनगर में बारिश के चलते इस तरह बदहाल हो गईं सड़कें। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। चार महीने की बारिश जिले में करीब सवा पांच करोड़ की सड़कें लील गई। छह प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने जिला प्रशासन के माध्यम से जरूरी धनराशि की मांग की है। आपदा राहत कोष से इसके लिए जल्द ही आवश्यक धनराशि जारी होने के आसार हैं। इसके बाद संबंधित मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि अलग-अलग कारणों से जो कुछ अन्य मार्ग क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जून से लेकर सितंबर तक जिले में हुई अतिवृष्टि से कई प्रमुख मार्ग हद दर्जे तक क्षतिग्रस्त हो गए। सबसे ज्यादा खराब हालत उन मार्गों की हुई, जहां बरसात के दौरान पानी इकट्ठा होता रहा। इससे सड़कें लगातार कटती चली गईं। नतीजा यह कि इन मार्गों की हालत बेहद खराब हो गई है। चार माह की बरसात में पांच करोड़ से अधिक की सड़कें खराब हो गईं।
विज्ञापन

अब बरसात का दौर खत्म होने पर लोक निर्माण विभाग ने इन सभी मार्गों की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। सड़कों की मरम्मत का यह कार्य आपदा राहत कोष से होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने जिला प्रशासन के माध्यम से राहत आयुक्त तक प्रस्ताव भिजवा दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद अतिवृष्टि के चलते क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि अधिक बरसात व जलभराव के चलते सड़केें जिस तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं, उससे इन मार्गों से आवागमन बहुत मुश्किल हो गया है। हर दिन 50 हजार से अधिक आबादी सड़कों की बदहाली से जूझ रही है।
अहेथिया-किशुनीपुर लिंक मार्ग एक किमी लंबा है। यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसकी मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये तय किए गए हैं। करीब पौने तीन किमी लंबे जौहरडीह लिंक मार्ग पर करीब एक किमी लंबाई में सड़क क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत के लिए एक करोड़, पांच लाख रुपये का निर्धारण हुआ है। बीएफए रोड से तमसा लिंक मार्ग करीब ढाई किमी लंबा है। इसमें 800 मीटर मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए 84 लाख रुपये की जरूरत बताई गई है।
करीब आठ किमी लंबे बनगांव-ससपना अहलादे लिंक मार्ग पर दो किमी लंबाई की सड़क क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत 49 लाख रुपये से होगी। 33 किमी लंबे सुखारीगंज-उदयपुर मार्ग पर लगभग पौने दो किमी. की दूरी में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने 1 करोड़, 78 लाख, 50 हजार रुपये निर्धारित किया है। साथ ही उमरावां-बथुआ-चंदौका मार्ग पर ढाई सौ मीटर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत 56 लाख, 50 हजार रुपये से होगी जबकि टांडा-बसखारी-जलालपुर-सुरहुरपुर मार्ग पर जरूरी मरम्मत के लिए 30 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।

बारिश के चलते जो सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनकी सूची तैयार कर भेजी जा चुकी है। जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद पुनर्निर्माण कराया जाएगा। कुछ अन्य मार्ग जो अलग-अलग कारणों से बदहाल हैं, उनकी भी मरम्मत प्राथमिकता के साथ कराई जा रही है।
- शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed