फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   River water stable

24 घंटे से सरयू का पानी स्थिर

Fri, 14 Jul 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 14 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी का जल स्तर पिछले 24 घंटे से स्थिर बना हुआ है। खतरे के निशान से लगभग 12 सेमी नीचे पहुंचकर उसमें वृद्धि रुक गई है। हालांकि नदी के पानी में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते ग्रामीणों की चिंता अभी बनी हुई है। 
विज्ञापन

     
टांडा तहसील से होकर गुजरने वाली सरय के जलस्तर में एक पखवारे से बढ़ने व घटने का दौर जारी है। बीच बीच में नदी का पानी एक से दो दिन तक स्थिर रहता है तो उसके बाद कभी उसमें तेजी से वृद्धि होने तो कभी घटने का दौर शुरू हो जाता है। फिलहाल नदी के इर्द गिर्द के क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए थोड़ा सुकून है।
विज्ञापन


दरअसल नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे से स्थिर बना हुआ है। शुक्रवार देर शाम नदी का पानी चेतावनी बिन्दु 92.730 मीटर से 12 सेमी नीचे था। लगभग यही स्थिति पूरे दिन रही। एक दिन पहले गुरुवार शाम को भी नदी का जलस्तर इतना ही दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की चिंता यह है कि ऐसा न हो कि एक दो दिन में फिर से नदी के पानी में बढ़ोत्तरी हो जाए। इससे नजदीकी क्षेत्र में रह रहे लगभग एक दर्जन गांव के ग्रामीणों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उधर एसडीएम टांडा नरेन्द्र सिंह ने कहा कि नदी का जल स्तर स्थिर है। अभी तक सब कुछ सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed