{"_id":"5f19b35c8ebc3e63ac047a81","slug":"river-flow-in-red-line-ambedkar-nagar-news-lko53211728","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर पहुंची सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर पहुंची सरयू
विज्ञापन
टांडा। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेमी. ऊपर पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में 8 सेमी. तक की वृद्धि होने के बाद नदी के जलस्तर में वृद्धि की गति कम हुई है।
सरयू नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान 92.73 मीटर के सापेक्ष 92.96 मीटर पर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर है। बाढ़ प्रखंड के अनुसार बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 8 सेमी की वृद्धि दर्ज हुई है।
हालांकि गुरुवार दोपहर 2 बजे के बाद नदी के जलस्तर में वृद्धि की गति कम होने लगी है। इस बीच खतरे के निशान से पानी ऊपर बहने के चलते नदी के दो धाराओं के बीच बसे माझा उल्टहवा के ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
माझा कला, अवसानपुर, फूलपुर, आसोपुर, केवटला व पल्टू पीपर आदि गांव के ग्रामीणों के समक्ष फसल के डूबने का खतरा हो गया है। आगामी दिनों में जलस्तर में और वृद्धि होने पर ग्रामीणों के बीच मुश्किलें बढने की आशंका बन गई है। उधर, एसडीएम अभिषेक पाठक ने कहा कि ग्रामीणों को कतई परेशान होने की जरूरत नहीं है।