अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के तत्वावधान में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देकर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि पेंशन विसंगति को दूर करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पेंशन विसंगति को दूर करने की मांग समय-समय पर की जाती है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे सेवानिवृत्त शिक्षकों को दिक्कतेें हो रही हैं। कहा कि वर्ष 2007 से भविष्य निधि की राशि अयोध्या में है। इसे जनपद अंबेडकरनगर लाए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई गंभीरता जिम्मेदारों द्वारा नहीं दिखाई जा रही है। प्रोन्नति वेतनमान भी शिक्षकों को नहीं दिया जा रहा है। सभापति मिश्र, घनश्याम तिवारी, साहबदीन, लालबहादुर, रामकेवल ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझ रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।