{"_id":"6189703d4cc4b17de103785c","slug":"restore-old-pension-ambedkar-nagar-news-lko6035556192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बाइक रैली निकाली। रैली ने यूटेक पेंशन बहाली मंच के जिला संयोजक शिवकुमार मौर्य एवं सह संयोजक जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में अकबरपुर ब्लॉक से कलक्ट्रेट तक भ्रमण किया। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।
जिला संयोजक शिवकुमार मौर्य ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई। ऐसा कर सरकार ने कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी को छीन लिया है। सेवानिवृत्ति के बाद जीवन ापन के लिए पेंशन ही एक मात्र सहारा होता है, लेकिन सरकार ने उसे बंद कर कर्मचारियों के जीवन को अंधकारमय बना दिया। कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग लगातार उठा रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि कर्मचारी देशहित में 30-35 वर्षों तक अपनी सेवा देते हैं, लेकिन उनके बारे में नहीं सोचा जा रहा है।
कर्मचारियों ने मांग की कि नवीन पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए, जिससे देश के सभी कर्मचारियों का भविष्य सुखमय हो सके। बाद में कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर राम किशोर मौर्य, मो. इसरार, रामप्रीति, राजेश कुमार गौतम, राम अजोर, गिरीश चंद, सुनील गिरि, सियाराम राजभर, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।