फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   resolved to do yoga regularly

नियमित योग करने का लिया संकल्प

Mon, 21 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
resolved to do yoga regularly
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास करते जिला न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग व अन्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। विश्व योग दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन हुआ। जगह-जगह आयोजित योग शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने आम नागरिकों को योग की महत्ता को समझाया। इस मौके पर नागरिकों ने नियमित योग करने व निरोगी जीवन जीने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जलालपुर में मंगलम मैरिज हॉल में आयोजित योग शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा में जहां योग जीवन शैली में शामिल हुआ करता था, वहीं समय के साथ लोगों ने इस प्राचीन विधा को भुला दिया। अब परिस्थितियां बदलीं और कोरोना संकट के बीच खुद को फिट रखने के लिए योग लोगों की पहली पसंद बनकर सामने आया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र, हरिश्चंद्र सोनी, कृष्ण कुमार, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। परुइया आश्रम स्थित मोतीलाल पीजी कॉलेज में डॉ. मोतीलाल वर्मा के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिशु मंदिर टांडा में विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन हुआ। विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने कहा कि अपनी जीवन शैली में योगासन एवं प्राणायाम को शामिल करके हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इस मौके पर योजेश अग्रवाल, बैकुंठ जायसवाल, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युतनगर में प्रधानाचार्य स्वामीनाथ द्विवेदी की अगुवाई में, शिशु कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनटीपीसी टांडा में अजीत की अगुवाई में, नेहरू युवा केंद्र ने जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा के निर्देश पर करमपुर में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लनजी स्नातकोतर महाविद्यालय राजेसुल्तानपुर के प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर के प्रांगण में योग को पर्व के रूप में मनाया गया। योग दिवस पर जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर में उपप्रधानाचार्य व जिला सामाजिक समरसता प्रमुख हरीराम यादव के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने पंडित त्रिलोकीनाथ स्मारक शिक्षण संस्थान के मीटिंग हॉल में ग्रामीण तथा कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूनम राय ने आरोपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में लोगों को योग का महत्व समझाया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खजुरी मंडल में समंथा चौराहे पर योग शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने किया। मंडल महामंत्री रानेश पांडेय ने शिविर का संचालन किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह ने योग का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed