फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Report filed against five people including husband over married woman's death

Ambedkar Nagar News: विवाहिता की मौत पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Jun 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Report filed against five people including husband over married woman's death
भीटी के सुगौटी रामप्रसाद का पूरा गांव में विवाहिता की मौत के मामले में बातचीत करने पहुंची पुलिस
भीटी। भीटी क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार को 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिजनों के विरोध के बाद पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया जिसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

भीटी क्षेत्र के सुगौटी राम प्रसाद का पूरा गांव निवासी राधिका सोनी (21) का शव बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर बाग में स्थित नीम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर केबी सिंह समेत अन्य लोगों ने काफी समझाया। आखिरकार मृतका के भाई मोहित सोनी की तहरीर पर पुलिस ने पति अयोध्या के तारुन के ग्राम बरांव-बरावन निवासी अरुण सोनी, सास, ससुर जय प्रकाश सोनी, जेठ करण सोनी तथा एक अन्य अज्ञात जेठ के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर कॉपी मिलने के बाद परिजनों ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे विवाहिता का अंतिम संस्कार किया। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण के परिजनों को नहीं थी शादी की जानकारी
बताया जा रहा है कि मृतका राधिका सोनी का प्रेम प्रसंग तारुन के ग्राम बरांव-बरावन निवासी अरुण सोनी से काफी समय से चल रहा था। बीते 19 जनवरी 2026 दोनों घर से एक साथ निकल गए थे। इसके बाद शिव बाबा मंदिर में शादी कर ली थी। पुलिस के अनुसार अरुण ने अपने घर पर शादी की कोई जानकारी नहीं दी थी और राधिका को उसके मायके में ही छोड़ दिया था। बीच-बीच में वह राधिका से मिलने आया करता था। घटना के बाद अरुण ने परिजनों को जानकारी दी। हालांकि मृतका के भाई मोहित सोनी का आरोप है कि शादी में दहेज न मिलने से परिवार के लोग नाखुश थे और प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से तंग आकर राधिका ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed