फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   refusing to convert

Ambedkar Nagar News: धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर ग्रामीण को पीटा

Fri, 23 Jun 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
refusing to convert
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर एक ग्रामीण की पिटाई कर दी गई। इस मामले में पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

यह घटना सम्मनपुर क्षेत्र के अशरफपुर पचाऊ निवासी आजाद के साथ हुई। पुलिस को दी तहरीर में आजाद ने बताया कि गत दिनों वह सैदपुर उमरन अपने ननिहाल गया था। वहां मिले माधव, सुरेश व संदीप उसे बहलाकर कैथी नसीरपुर निवासी गिरिजा प्रसाद के घर लेकर पहुंचे। गिरिजा प्रसाद उन्हें लेकर ताराकला पहुंचा, जहां सभा करने के बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। इसके साथ ही उसके गांव अशरफुर पचाऊ में सभा कराने को कहा गया।
विज्ञापन

इसके लिए उक्त लोगों ने उसे 20 हजार रुपये देने का प्रयास किया। आजाद का कहना है कि उसने धर्म परिवर्तन व गांव में सभा कराने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed