फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Record Room Work is Uncompleted

अधर में लटका रिकार्ड रूम का कार्य, धूल फांक रही फाइलें

Wed, 13 Nov 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Record Room Work is Uncompleted
आलापुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय तहसील में लाखों रुपए खर्च कर तैयार किया जा रहा रिकार्ड रूम का काम अधर में लटका पड़ा है। इसके चलते पिछले करीब दो वर्ष से खरीद कर लाए गए लोहे के रैक जंग खा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जिन फाइलों को सुरक्षित करने की कार्य योजना तैयार की गई थी, वह फाइलें भी इधर-उधर कमरों में धूल फांक रही हैं। ठेकेदार ने अधूरा काम कराकर छोड़ दिया है। काम न पूरा होने के पीछे पैसे की कमी कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले आलापुर तहसील में फाइलों के रख रखाव के लिए रिकार्ड रूम बनाने की कार्य योजना तैयार की गई। इसके लिए ठेकेदार को चयनित किया गया। तहसील के एक बड़े हाल को रिकार्ड रूम बनाने का काम शुरु हुआ। लाखों रुपए खर्च कर लोहे के रैक की खरीद की गई, हालांकि उसे व्यवस्थित करने की जरूरत नहीं महसूस की गई। जिस कमरे को रिकार्ड रूम बनाना था, उसी में बेतरतीब ढंग से लोहे के इन रैक को जंग लगने के लिए छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

लगभग दो वर्ष का समय बीत गया, लेकिन जिम्मेदार लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। न तो ठेकेदार उन्हें व्यवस्थित करने की जरूरत महसूस कर रहा है, और न ही प्रशासन काम पूरा कराने को लेकर दिलचस्पी दिखा रहा है। सूत्रों से पता चला कि धनाभाव के चलते कार्य अधर में लटका है। ठेकेदार का कहना है कि जितनी रकम मिली थी, उतना काम पूरा हो चुका है। जबकि प्रशासन का कहना है कि उसी रकम में उसे काम को पूरा करना है। ठेकेदार व प्रशासन की इसी खींचतान में रिकार्डरूम का निर्माण अधर में लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में रिकार्ड रूम न होने के चलते फाइलें इधर-उधर कमरों में धूल फांक रही हैं। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी का कहना है कि रिकार्ड रूम बनाने की कार्य योजना अधिवक्ताओं की मांग पर हुई थी। तत्कालीन डीएम से मिलकर अधिवक्ताओं ने यह बात रखी थी। उनके आश्वासन के बाद यह कार्य शुरू हुआ था। परन्तु अब तक यह काम पूरा नहीं हुुआ।

इसका प्रतिकूल असर तहसील के अभिलेखों के रखरखाव पर पड़ रहा है। ऐसे में तहसील प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए तत्कल निर्माण कार्य पूरा कराया जाना चाहिए, जिससे फाइलों को सुरक्षित रखा जा सके। उधर एसडीएम भरतलाल सरोज ने बताया कि इस प्रकरण में आवश्यक पत्राचार चल रहा है। जल्द ही अधूरे कार्य को पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed